प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्री सुनील जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 15 MAY 2021 11:04PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात पत्रकार श्री सुनील जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहाः

सुनील जैन, आपने बहुत ही जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुझे आपके कॉलम पढ़ने और विभिन्न मुद्दों पर आपके गंभीर और व्यावहारिक विचारों को सुनने की कमी खलेगी। आप अपने पीछे प्रेरणादायक कार्यों की एक लंबी श्रृंखला छोड़ गए हैं। आपके निधन के साथ पत्रकारिता का एक मज़बूत स्तंभ आज टूट गया है। शोकाकुल परिवार और दोस्तों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति।

 

****

एमजी/एएम/पीजी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1719655) आगंतुक पटल : 215
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam