स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड राहत सामग्री की नवीनतम जानकारी


कोविड के खिलाफ भारत के प्रयासों को मजबूती देने के लिए वैश्विक सहायता को रवाना करने और राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को समयबद्ध तरीके से भेजने का काम जारी है

अभी तक 11,000 से अधिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, लगभग 13,500 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 7,500 से अधिक वेंटिलेटर्स/ बीआई पीएपी और करीब 5.3 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन को वितरित/ प्रेषित किया गया है

Posted On: 16 MAY 2021 4:34PM by PIB Delhi

भारत के लिए सद्भावना और एकजुटता की भावना के तहत अंतर्राष्ट्रीयसमुदाय कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में समर्थन दे रहा है। भारत सरकार को उसके प्रयासों को समर्थन देने के लिए विभिन्न देशों/ संगठनों से 27 अप्रैल, 2021 से अंतर्राष्ट्रीय अनुदान और कोविड-19 राहत चिकित्सा सामग्री व उपकरण प्राप्त हो रहे हैं। भारत सरकार, राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को उनके संसाधनों और प्रयासों में पूरक बनने के लिए वैश्विक सहायता की तत्परता के साथ आपूर्ति कर रही है।

27 अप्रैल, 2021 से 15 मई, 2021 तक कुल 11,058 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 13,496 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 7,365 वेंटिलेटर्स/ बीआई पीएपी, करीब 5.3 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन सड़क और हवाई माध्यम से वितरित/ रवाना किए जा चुके हैं।

14/15 मई, 2021 को कजाकस्तान, जापान, स्विट्जरलैंड, ओंटारियो (कनाडा), यूएसए, इजिप्ट और ब्रिटिश ऑक्सीजन कंपनी (यूके) से बड़े पैमाने पर मिली राहत सामग्री इस प्रकार है :

  • ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर : 100
  • वेंटिलेटर/बीआईपीएपी/सीपीएपी : 500
  • ऑक्सीजन सिलेंडर : 300
  • रेमडेसिविर : 40,000
  • मास्क और प्रोटेक्टिव सूट

राहत सामग्री कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गई है।

हिमाचल प्रदेश के राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने राज्य में मरीजों की सहायता के लिए विदेशी सहायता के तहत कोविड-19 उपकरण प्राप्त होने के बारे में बताया।

[डीडी न्यूज ट्विटर लिंक: https://twitter.com/DDNewslive/status/1393859966159572993?s=08]

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012VNG.jpg

राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों और संस्थानों तक इस राहत सामग्री को प्रभावशाली तरीके से शीघ्र आवंटित और वितरित करना एक नियमित प्रक्रिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित रूप से इसकी व्यापक निगरानी कर रहा है। विदेश से अनुदान, सहायता और दान के रूप में आने वाली कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के बेहतर प्रबंधन के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ ने 26 अप्रैल, 2021 से काम करना शुरू किया था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में 2 मई, 2021 को एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर उसे लागू कर दिया है।

 

*****

एमजी/एएम/एमपी/डीसी



(Release ID: 1719154) Visitor Counter : 242