PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 04 MAY 2021 5:57PM by PIB Delhi

 

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शरुआत के साथ भारत का एकीकत कोविड-19 कवरेज 15.89 करोड़ से ज्यादा हो गया
  • देश में रेमडिसविर का उत्पादन तीन गुना तक बढ़ा
  • दिल्ली को आज 244 टन ज्यादा ऑक्सीजन मिली
  • भारत में कोविड से स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,66,13,292 है

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शरुआत के साथ भारत का एकीकत कोविड-19 कवरेज 15.89 करोड़ से ज्यादा हो गया

  • 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 4,06,339 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली
  • भारत में आज तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 1,66,13,292 है।
  • राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.91 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,20,289 लोग स्वस्थ हुए हैं
  • पिछले 24 घंटों में दो राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश ने कोविड-19 से एक भी मौत न होने की सूचना दी है। इनमें दमन दीव एवं दादर नगर हवेली और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715877

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 16.69 करोड़ से अधिक खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई

टीकाकरण राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 75 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। आने वाले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की अतिरिक्त 48 लाख से अधिक अतिरिक्त खुराक मिल जाएंगी।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715874

वैश्विक महामारी के खिलाफ संघर्ष के लिए वैश्विक समुदाय से मिली कोविड-19 राहत सामग्री का भारत सरकार की ओर से प्रभावी आवंटन

वैश्विक कोविड-19 महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में वैश्विक समुदाय ने भारत सरकार के प्रयासों में सहयोग करने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। कई देशों की ओर से चिकित्सा उपकरण, दवाएं, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, वेंटिलेटर आदि प्रदान किए जा रहे हैं। चिकित्सा और अन्य राहत व सहायता सामग्रियों का प्रभावी वितरण करने के लिए, भारत को मिलने वाली सहायता सामग्री के आवंटन के लिए एक सुगम और व्यवस्थित प्रणाली बनाई गई है।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716033

देश में रेमडेसिविर के उत्पादन में तीन गुना बढ़ोतरी - श्री मनसुख मंडाविया

देश में रेमडेसिविर का उत्पादन तेज गति से बढ़ाया जा रहा है। सिर्फ कुछ ही दिनों में भारत ने रेमडेसिविर की तीन गुना उत्पादन क्षमता हासिल कर ली है और हम जल्द ही बढ़ती हुई मांग को पूरा कर पाएंगे। आज यह घोषणा केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715918

दिल्ली को आज 244 टन अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलेगी, इसके साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस 24 घंटों में अकेले दिल्ली को कुल 450 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाएगी, आपूर्ति की गणना आज सुबह से हो रही है

रेलवे ने अब तक विभिन्न राज्यों में 103 टैंकरों के जरिए लगभग 1585 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। 27 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पहले ही पूरी कर चुकी हैं, जबकि 6 और ऑक्सीजन एक्सप्रेस 33 टैंकरों में 463 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715999

हैदराबाद के चिड़ियाघर सार्स-कोव-2 से संक्रमित एशियाई शेर के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा है

इस बात का कोई तथ्यात्मक प्रमाण नहीं है कि जानवर किसी भी तरह से मनुष्यों में बीमारी का प्रसार कर सकता है। दुनिया में अन्य जगहों पर पिछले वर्ष सार्स-कोव 2 से संक्रमित चिड़ियाघर के जानवरों से मिले अनुभव के आधार पर, इस बात का कोई तथ्यात्मक प्रमाण नहीं है कि जानवर, किसी भी तरह से मनुष्यों तक बीमारी पहुंचा सकते हैं। इसलिए मीडिया से अनुरोध है कि रिपोर्टिंग के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतें और इस बारे में एक जिम्मेदारपूर्ण कवरेज करें।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715940

 

IMPORTANT TWEETS

 

 

INPUTS FROM PIB FIELD OFFICES


महाराष्ट्र : बृहद मुंबई नगर निगम ने गोरेगांव में अपने एनईएससीओ कोविड केयर सेंटर में 1500 अतिरिक्त बिस्तरों को जोड़ा है। आज मुंबई में राष्ट्र के पहले ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटरका उद्घाटन किया गया। यह केंद्र दादर के कोहिनूर स्क्वायर टॉवर की पार्किंग में बनाया गया है। यह अपनी तरह की पहली ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटरसुविधा है, जो नागरिकों को ऐसे समय में उपलब्ध कराई गई है, जब दिव्यांग व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्रों तक आने में दिक्कत हो रही है।

गुजरात : गुजरात ने कल कोविड-19 के 12,820 नए मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटों में 11,999 मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इस बीच, राज्य में कल 1,41,843 लोगों का टीकाकरण हुआ। अहमदाबाद नगर निगम ने आज से शहर में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए टीकाकरण रोक दिया है। विज्ञप्ति के अनुसार, टीकों का नया स्टॉक आने के बाद इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।

राजस्थान : राजस्थान सरकार ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों से ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार से 500 मीट्रिक टन की क्षमता वाले 54 अतिरिक्त टैंकर की मांग की है। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने, सोमवार को जब राज्य में ऑक्सीजन की आवश्यकता और उपलब्धता की समीक्षा कर रहे थे, अधिकारियों को राज्य में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए। शहरी विकास और आवास (यूडीएच) विभाग ने सोमवार को राज्य में ऑक्सीजन संयंत्रों को तेजी लगाने के लिए कई उपायों की घोषणा की।

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल किया गया है। 16 मई से आगे टीकाकरण कार्यक्रम तय करने के बारे में टीके की उपलब्धता के आधार पर फैसला लिया जाएगा। राज्य को 18 से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए टीके की 1.5 लाख खुराक मिली है।

छत्तीसगढ़ : रायपुर सहित राज्य के सभी जिले को 9 अप्रैल से 6 मई की सुबह तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके बाद, राज्य में आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है, जिसमें राज्य को कंटेनमेंट जोनबनाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ के छोटे और मध्यम व्यापारियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए उन्हें राहत देने का अनुरोध किया गया है।

गोवा : गोवा सरकार ने मंगलवार को राज्य में रेस्टोरेंट सहित गैर-आवश्यक सेवाओं को कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के दायरे में लाने का फैसला किया, जो 10 मई तक लागू रहेगा। प्रतिबंधों का दायरा तय करने के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी पुराने आदेश को संशोधित करते हुए, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि लोगों की भावनाओंको ध्यान में रखते हुए गैर-जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी।

केरल : राज्य में अब तक 75,55,532 लोगों को टीका लगा है। इनमें से 61,03,563 लोगों ने पहली खुराक और 14,51,969 लोगों ने दूसरी खुराक ली। राज्य में आज से मिनी लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू हो गए, क्योंकि कोविड संक्रमण बढ़ने से स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। कल 26,011 अतिरिक्त पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। टीपीआर 27.01 है। सक्रिय मामले 3,45,887 और मृतकों की संख्या 5,450 पहुंच गई है।

तमिलनाडु : डीएमके के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री-निर्वाचित एमके स्टालिन ने मंगलवार को मीडिया पेशेवरों को फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित किया; पत्रकार अब कोरोनावायरस के खिलाफ प्राथमिकता आधारित टीकाकरण समेत सभी लाभों के पात्र होंगे। एमके स्टालिन ने सोमवार को राज्य सरकार के अधिकारियों को अन्य शहरों में भी रेमेडिसविर की बिक्री करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार ने कोविड-19 नियंत्रण की अपनी रणनीति के तहत सोमवार को अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें सब्जियों और रोजमर्रा के सामान की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। तमिलनाडु ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए, जिससे 20,952 मामलों की बढ़ोतरी के साथ कुल मामलों की संख्या 12,28,064 हो गई, जबकि 122 मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 14,468 हो गया। कल 76,877 लोगों को कोविड-19 टीका लगा। अब तक राज्य में 61,23,161 लोगों को टीके लगे हैं, जिनमें से 47,05,715 लोगों को पहली खुराक और 14,17,446 लोगों को दूसरी खुराक मिली है।

कर्नाटक : 03-05-2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार, नए दर्ज मामले: 44,438; कुल सक्रिय मामले: 4,44,734; कोविड संबंधी नई मौतें: 239; कोविड संबंधी कुल मौतें: 16,250। कल लगभग 59,918 लोगों के टीकाकरण के साथ राज्य में टीका लगाने वालों की कुल संख्या 98,78,213 हो गई। कर्नाटक के डीसीएम अश्वथ नारायण महामारी में बढ़ोतरी के बीच पुनर्गठित कोविड कार्य बल के नए प्रमुख होंगे।

आंध्र प्रदेश : राज्य ने 71 मौतों के साथ कोविड-19 के 18,972 नए मामले दर्ज होने की सूचना दी, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 10,227 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कुल मामले: 11,63,994; सक्रिय मामले: 1,51,852;  अस्पतालों से छुट्टी पा चुके मामले : 10,03,935; मृतकों की संख्या: 8207। राज्य में कल तक कोविड टीके की कुल 67,29,038 खुराकें दी गईं, जिनमें 51,92,245 पहली खुराक और 15,36,793 दूसरी खुराकें शामिल है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने कहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों को मिलाकर एक समिति बनाई गई है, जो ऑक्सीजन सिलेंडर से दवाओं तक कोविड इलाज में उपयोग होने वाली सामग्री खरीदेगी। कोविड-19 मामलों में उछाल को देखते हुए, राज्य ने 5 मई से अगले 14 दिनों के लिए आंशिक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। धारा-144 को लागू करने के साथ सभी दुकानें सिर्फ सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी और उसके बाद केवल आपातकालीन सेवाएं को ही अनुमति दी जाएगी।

तेलंगाना : राज्य में कल (सोमवार) कोविड-19 के 6,876 नए मामले और 59 मौतें दर्ज की गई, जिससे राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,63,361 और मृतकों की संख्या 2,476 हो गई। अब, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 79,520 है। राज्य सरकार ने 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड टीके की पहली या दूसरी खुराक लेने से पहले रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बना दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है और लाभार्थियों के मौके पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

असम : सोमवार को असम में कोविड-19 संक्रमण के कारण 29 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 4,489 नए मामले दर्ज किए गए, पॉजिविटी रेट 8.02 प्रतिशत रहा। कामरूप (मेट्रो) में 1,645 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल-सह-मुख्य अधीक्षक डॉ. अच्युत चंद्र बैश्य ने कहा कि उनके अस्पताल में आईसीयू सुविधा के साथ अभी लगभग 200 बेड खाली हैं। कोविड-19 मामलों में उछाल को देखते हुए सभी राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों को आगंतुकों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

मणिपुर : 362 नए पॉजिटिव मामलों के साथ मणिपुर में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,071 हो गई। कोविड-19 ने मणिपुर में सात और लोगों की जिंदगी छीन ली। ताजा सूचना के अनुसार, राज्य में टीकाकरण करा चुके लोगों की कुल संख्या 2,09,074 पहुंच गई है। मणिपुर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण अभी शुरू होना बाकी है।

मेघालय : मेघालय ने सोमवार को छह लोगों की मौत हो गई, जो अधिकतम संख्या है, जबकि राज्य में 246 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में 177 लोगों के स्वस्थ होने के साथ इनकी संख्या 15,606 पहुंच गई। सोमवार को मेघालय को कोविड-19 टीकों की 75,000 खुराक का अतिरिक्त स्टॉक मिला।

सिक्किम : सिक्किम ने कोविड के 27 नए मामले दर्ज किए। राज्य में कोविड के सक्रिय मामले अब 1723 हैं, जबकि 146 मरीज अभी कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड से एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से अब तक सिक्किम में कोविड से होने वाली मौतों की संख्या 150 पहुंच गई।

त्रिपुरा : राज्य में बगैर किसी मौत के 134 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए और इस प्रकार राज्य में कुल सक्रिय मामले 1,455 हो गए हैं। इस बीच राज्य को कल 1.5 लाख टीके मिले हैं।

नगालैंड : नगालैंड में सोमवार को कोविड के 101 नए मामले और 6 मौतें दर्ज की गईं। सक्रिय मामले 1, 584 हैं और कुल मामले 14,451 हैं। कोविड मामलों में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए दीमापुर और कोहिमा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। व्यक्तियों की आवाजाही समेत सभी तरह की गतिविधियों को 7 दिनों के लिए रोक दिया गया है।

 

PIB FACT CHECK

 

 

 

 

 

 

 

 

***

एमजी/एएम/आरकेएस/एसएस



(Release ID: 1716080) Visitor Counter : 230