PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 03 MAY 2021 5:51PM by PIB Delhi

 

 

  • कोविड से लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार तेज, पिछले 24 घंटों में 3 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए
  • प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मुख्य फैसलों को मंजूरी दी
  • सदी की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करते हुए  20 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपना सफर पूरा किया, 76 टैंकर में (लगभग) 1125 मीट्रिक टन एलएमओ पहुंचाया
  • विदेशों से दान की गई कोविड-19 राहत सामग्री के आयात को आईजीएसटी से अस्थायी छूट

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona


कोविड से लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार तेज, पिछले 24 घंटों में 3 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए

  • देश भर में कोविड जांच की संख्या आज 29.16 करोड़ से ज्यादा हो गई। अभी तक कुल 29,16,47,037 जांचें की जा चुकी हैं। भारत में कोविड-19 से अब तक 1,62,93,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
  • राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वर्तमान में यह 1.10 प्रतिशत है और लगातार गिरावट जारी है।
  • तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मृत्यु होने की सूचना नहीं दी है। ये दमन-दीव और दादर व नगर हवेली, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश हैं

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715650

भारत सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीके के 16.54 करोड़ निशुल्क खुराक प्रदान की

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके की लगभग 16.54 करोड़ (16,54,93,410) खुराकें निशुल्क उपलब्ध कराई हैं। इनमें खराब हुए टीके सहित कुल खपत 15,79,21,537 खुराक की रही है (आज सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक)। अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की 75 लाख से अधिक (75,71,873) खुराकें मौजूद हैं। इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 59 लाख से अधिक (59,70,670) खुराकें मिल जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715654

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मुख्य फैसलों को मंजूरी दी   

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त मानव संसाधनों की बढ़ती आवश्यकता की समीक्षा की। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे कोविड संबंधी कार्यों के लिए चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता काफी हद तक बढ़ जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715732

सदी की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करते हुए, 20 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपना सफर पूरा किया, 76 टैंकर में (लगभग) 1125 मीट्रिक टन एलएमओ पहुंचाया

सभी बाधाओं से उबरते और नए समाधान तलाशते हुए, भारतीय रेलवे देश भर के विभिन्न राज्यों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाकर राहत पहुंचाने के अपने सफर को रखे हुए है। अब तक भारतीय रेलवे ने देश भर के विभिन्न राज्यों में 76 टैंकरों में 1125 एमटी (लगभग) एलएमओ पहुंचाया है। 20 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपना सफर पूरा किया है और सात अन्य ऑक्सीजन एक्सप्रेस 27 टैंकरों में 422 एमटी (लगभग) एलएमओ लेकर चल रही हैं। भारतीय रेलवे की कोशिश है कि अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम समय में अधिक से अधिक एलएमओ की आपूर्ति की जा सके।

ज्यादा जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715680

आयुष मंत्रालय ने देशभर में आयुष-64की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए

पॉलीहर्बल औषधि आयुष-64’ को नैदानिक परीक्षणों में कोविड-19 के हल्के से लेकर मध्यम स्तर के संक्रमण के इलाज में बहुत उपयोगी पाया गया है। आयुष-64’, जो कि एक पॉलीहर्बल आयुर्वेदिक औषधि है, का उपयोग कोविड-19 के उपचार के लिए इस्तेमाल होना इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति में से एक है। आयुष- 64’ को मूल रूप से मलेरिया के उपचार के लिए 1980 में विकसित किया गया था और यह सभी नियामक संबंधी जरूरतों, गुणवत्ता और औषधि शास्त्रीय (फार्माकोपियोअल) मानकों का अनुपालन करता है।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715753

विदेशों से दान की गई कोविड-19 राहत सामग्री के आयात को आईजीएसटी से अस्थायी छूट

केंद्र सरकार ने 3 मई 2021 को आदेश संख्या 4/2021 के जरिए नि:शुल्क वितरण के लिए विदेशों से निशुल्क तौर पर मिलने वाली कोविड राहत सामग्री के आयात को अस्थायी तौर पर आईजीएसटी से छूट दी है। यह छूट 30 जून, 2021 तक लागू रहेगी। इसमें पहले से आयातित उन सभी सामग्री पर भी लागू होगी, जिनका आज छूट घोषित होने की तारीख तक क्लीयरेंस नहीं हुआ है।

अधिक जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1715751

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली सूचना

केरल : राज्य सरकार ने कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए कल से पूरे प्रदेश में सख्त पाबंदियों की घोषणा के साथ आदेश जारी किए हैं। राज्य में केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति होगी। यह प्रतिबंध 9 मई तक लागू रहेंगे। सभी राज्य-केंद्र सरकार के कार्यालय, अन्य स्वायत्त कार्यालय, आवश्यक सेवा विभाग, अधिकारी और कोविड नियंत्रण गतिविधियों में लगे लोग प्रतिबंधों के दायरे में नहीं होंगे। मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई सुनिश्चित की जाएगी। आज हुई राज्य की कैबिनेट की बैठक में रविवार के बाद लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया। केरल ने कल कोविड-19 के 31,950 मामले दर्ज किए थे, जिसने कुल मामलों की संख्या को 16,38,769 तक पहुंचा दिया। राज्य में कुल सक्रिय मामलों ने 3,39,441 का आंकड़ा छू लिया। जांच में पॉजिटिविटी रेट 28.37 फीसदी था। मृतकों की संख्या बढ़कर 5,405 हो गई है। इस बीच, आज 3,353 लोगों ने टीके की पहली खुराक और 8,983 लोगों ने दूसरी खुराक ली।

तमिल नाडु : तमिल नाडु ने शनिवार को 153 मौतों के साथ कोविड के 20,768 नए मामलों की जानकारी दी; राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,20,444 थी, जबकि 17,576 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। अब तक राज्य में 60,46,284 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 46,79,186 लोगों को पहली और 13,67,098 लोगों को दूसरी खुराक लगी है। चेन्नई नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहर में 3,03,531 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे रविवार सुबह लोगों के स्वस्थ होने की दर 89 प्रतिशत हो गई।

कर्नाटक : राज्य ने कल कोविड-19 के 37,733 नए मामलों और 217 लोगों की मौत होने की सूचना दी। राज्य में कोविड के कुल मामले 16,01,865 हो गए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 4,21,436 है। राज्य में रविवार को 21,149 लोगों समेत कुल 11,64,398 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। बेंगलुरु शहरी जिले में 21,199 नए मामले और 64 मौतें दर्ज की गईं। राज्य सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी का बेहतर ढंग से मुकाबला करने में मदद करने के लिए मेडिकल और नर्सिंग छात्रों के अंतिम वर्ष के छात्रों को शामिल करने की कार्य योजना बनाई है। राज्य में शीर्ष निजी चिकित्सा अस्पतालों के हितधारकों के साथ एक बैठक के बाद सीएम येदियुरप्पा के लिए गए फैसले के अनुसार, सरकार कोविड नियंत्रण के कार्यों के लिए नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, अस्पताल प्रबंधन के छात्रों, आयुष डॉक्टरों और डेंटिस्ट के अंतिम वर्ष के छात्रों की सेवाएं लेगी। मुख्यमंत्री ने छह मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।

आंध्र प्रदेश : राज्य ने 1,14,299 नमूनों की जांच के बाद 83 मौतों के साथ कोविड-19 के 23,920 नए मामले दर्ज किए, जबकि बीते 24 घंटों के दौरान 11,411 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कल तक कोविड वैक्सीन की कुल 66,96,306 खुराकें दी गईं, जिसमें 51,76,374 पहली खुराक और 15,19,932 दूसरी खुराक शामिल है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ओडिशा के अंगुल से हवाई उड़ानों के जरिए 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लाने के उपाय कर रही है। ज्यादा क्रायोजेनिक टैंकरों को खरीदने, ऑक्सीजन भंडारण क्षमता बढ़ाने, पीएसए (प्रेशर स्विंग एड्जॉर्ब्शन) प्लांट्स लगाने जैसे प्रयासों से ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में प्रत्येक राजस्व प्रभाग में एक कोविड देखभाल केंद्र बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने कोविड-19 से बनी परिस्थितियों के कारण उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के मद्देनजर 5 मई से 23 मई तक होने वाली इंटरमीडियट परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया है।

तेलंगाना : रविवार को कुल 5,695 नए मामले और 49 मौतें दर्ज की गई, जिससे पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,56,485 और मौतों की संख्या 2,417 हो गई। अब, राज्य में मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत बताई गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 80,135 है। राज्य सरकार ने होम आइसोलेशन किट में स्टेरॉयड को शामिल करने का फैसला लिया है, जो जांच में पॉजिटिव आए और अपने घरों में अलग रहकर इलाज कराने वालों को दी जा रही हैं।

असम : रविवार की शाम को स्वास्थ्य मंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट किया कि रविवार को कोविड-19 की जांच में 2,385 व्यक्ति (10.01%) पॉजिटिव पाए गए, जबकि वायरस से 30 लोगों की मौत हुई, जो इस साल किसी भी एक दिन में होने वाली मौतों की सर्वाधिक संख्या है।


मणिपुर : 48 घंटे में 575 नए मामले आए। राज्य में टीकाकरण करा चुके लोगों की कुल संख्या 2,07,765 तक पहुंच गई। जनता के बीच टीकाकरण को लेकर उत्सुकता और राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने कोविड टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है।

मेघालय : मेघालय ने रविवार को कोविड-19 के 321 नए मामले दर्ज किए, जो किसी एक दिन में आने मामलों की सर्वाधिक संख्या है। इससे राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,821 हो गई। पांच अन्य मौतों की सूचना दी गई। संक्रमण से होने वाली कुल मौतों की संख्या 179 है। राज्य में संक्रमण से 154 लोग स्वस्थ हुए हैं और कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या अब 15,429 हो गई है।

नगालैंड : नगालैंड में रविवार को कोविड-19 के 216 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। कुल सक्रिय मामले 1529 हैं और कुल पॉजिटिव मामले 14,350 हैं। रेलवे ने दीमापुर रेलवे स्टेशन पर 10 कोविड-19 आइसोलेशन कोच लगाए हैं। प्रत्येक कोच में चिकित्सकीय उपकरणों के साथ 16 बिस्तर मौजूद हैं।

त्रिपुरा: राज्य सरकार ने कोविड-19 के रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। कल टेस्ट में 247 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जबकि 25 अप्रैल को पॉजिटिव मामलों की संख्या 98 थी।

सिक्किम: शनिवार और रविवार को दो दिनों में 489 नए मामलों के साथ सिक्किम में नोवल कोरोनोवायरस के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,808 हो गई है। इसके अलावा, इस सप्ताह के अंत में वायरस से दो अन्य लोगों की मौत हो गई। सिक्किम के स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में कोविड-19 की रोकथाम संबंधी तैयारियों की समीक्षा की, और लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में लागू किए सख्त प्रतिबंधों से कोविड-19 के रोगियों की बढ़ती संख्या में ठहराव आया है। प्रतिबंधों के लागू होने के बाद मुंबई, जिसे कभी इस महामारी का केंद्र माना जाता था, लगातार सुधार दर्शा रही है। बीते सात दिनों में महानगर के पॉजिटीविटी रेट में काफी कमी आई है और इसने राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव घटाया है। महाराष्ट्र ने देश में कोविड-19 टीकाकरण में शीर्ष स्थान बनाए रखा है। कल, राज्य में 592 सत्रों में 46,693 नागरिकों को टीके लगाए गए। राज्य को कोविड-19 टीकों की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है, जिससे बीते कुछ दिनों से बहुत कम नागरिकों को टीके लग पा रहे हैं।

गुजरात : कुछ हफ्तों तक मामलों में उछाल रहने के बाद, रविवार को गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण और मौतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। इस दिन कुल 12,978 नए मामले दर्ज किए गए, जो 22 अप्रैल के बाद सबसे कम है, जब 13,105 मामले सामने आए थे। गुजरात ने पिछले 24 घंटों में कोविड संबंधी 153 मौतों की सूचना दी है। गुजरात सरकार ने सहकारी क्षेत्र से लिए गए फसली ऋण के पुनर्भुगतान पर ब्याज माफी को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए इसकी घोषणा की।

राजस्थान : राज्य ने रविवार को कोविड संक्रमण के रिकॉर्ड 18,298 नए मामले और 159 मौतें देखीं, जिससे कुल मामलों की संख्या 6,33,951 और मृतकों की संख्या 4,558 पहुंच गई। राज्य परिवहन विभाग ने रविवार को एक आदेश जारी करके लिक्विड ऑक्सीजन की ढुलाई के लिए किराए पर टैंकरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो आवेदन आने पर किराए पर फैसला लेगी। राज्य सरकार ने चीन और रूस से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार चीन से दो चरणों में 10,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रूस से 1,100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदना चाहती है।

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को राज्य में उच्च पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी लोगों के प्रयासों के साथ, ‘मेरा गांव-कोरोना मुक्त गांव', ‘मेरा क्षेत्र-कोरोना मुक्त क्षेत्रऔर मेरा शहर-कोरोना मुक्त शहरनारे को सफल बनाया जाना चाहिए। टीकमगढ़, शिवपुरी, दतिया, अनूपपुर, सिंगरौली, नरसिंहपुर, सीधी, कटनी, ग्वालियर, निवारी, सीहोर, भोपाल, डिंडोरी, बैतूल और मुरैना सहित राज्य के 15 जिलों में 7 दिनों से औसत पॉजिटिविटी रेट 25% से ज्यादा रही है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में टीके की कुल 56 लाख 22 हजार 933 खुराक लगाई गई है। रायपुर के अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए समय पर बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कोविड संक्रमण की रोकथाम और उपचार की स्थिति वर्तमान में पहले से बेहतर है। छत्तीसगढ़ में, अब तक कोविड से कुल 8,810 लोगों की मौत हो चुकी है, जो कि 1.18 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ में 7 लाख 44 हजार 602 सत्यापित मामलों में से अभी 1 लाख 21 हजार 99 मामले सक्रिय हैं और 6 लाख 14 हजार 693 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

गोवा: 29 अप्रैल की शाम से लागू लॉकडाउन 3 मई को सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इसे बढ़ाया नहीं जाएगा, लेकिन 10 मई को सुबह 6 बजे तक सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी। राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया है। 2,030 नए मामले सामने आए, 52 लोगों की मौत हुई और 1,255 लोग स्वस्थ हुए हैं। गोवा में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 24,607 है।


IMPORTANT TWEETS

 

 

 

FACTCHECK

एमजी/एएम/आरकेएस



(Release ID: 1715846) Visitor Counter : 199