स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 12.71 करोड़ के पार


पिछले 24 घंटों में टीके की 32 लाख डोज दी गईं

10 राज्यों में 78 प्रतिशत नए मामले दर्ज; 62 प्रतिशत सक्रिय मामले 5 राज्यों में

राष्ट्रीय मृत्यु दर घटकर 1.18 प्रतिशत के स्तर पर आई

Posted On: 20 APR 2021 11:50AM by PIB Delhi

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत दिए जा रहे कोविड-19 टीकों की कुल संख्या 12.71 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

आज सुबह 7 बजे तक जारी अंतरिम रिपोर्ट के तहत 18,83,241 सत्रों के माध्यम से टीके की कुल 12,71,29,113 डोज (10,96,59,181 पहली डोज और 1,74,69,932 दूसरी डोज) दी गईं। इसमें पहली डोज लेने वाले 91,70,717 एचसीडब्ल्यू और दूसरी डोज लेने वाले 57,67,657 एचसीडब्ल्यू, 1,14,32,732 एफएलडब्ल्यू (पहली डोज), 56,86,608 एफएलडब्ल्यू (दूसरी डोज), 60 साल से ज्यादा उम्र के पहली डोज लेने वाले 4,66,82,963 और दूसरी डोज लेने वाले 47,04,601 लाभार्थी तथा 45 से 60 वर्ष तक उम्र के 4,23,72,769 (पहली डोज) और 13,11,066 (दूसरी डोज) लाभार्थी शामिल हैं।

 

 

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

45 से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग

60 वर्ष से ज्यादा

 

कुल

पहली डोज

दूसरी डोज

पहली डोज

दूसरी डोज

पहली डोज

दूसरी डोज

पहली डोज

दूसरी डोज

91,70,717

57,67,657

1,14,32,732

56,86,608

4,23,72,769

13,11,066

4,66,82,963

47,04,601

12,71,29,113

 

देश में अभी तक दी गईं कुल डोज में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 59.33 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001HXK0.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 32 लाख से ज्यादा डोज दी गईं।

टीकाकरण अभियान के 94वें दिन (19 अप्रैल, 2021) टीके की 32,76,555 डोज दी गईं। 45,856 सत्रों में 22,87,419 लाभार्थियों को टीके की पहली डोज और 9,89,136 लाभार्थियों को दूसरी डोज दी गई।

 

 

तारीख: 19 अप्रैल, 2021 (94वां दिन)

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

45 से 60 वर्ष तक

60 वर्ष से ज्यादा

कुल सफलता

पहली डोज

दूसरी डोज

पहली डोज

दूसरी डोज

पहली डोज

दूसरी डोज

पहली डोज

दूसरी डोज

पहली डोज

दूसरी डोज

34,586

47,609

1,68,828

1,54,212

13,06,307

1,73,102

7,77,698

6,14,213

22,87,419

9,89,136

 

 

भारत के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में 2,59,170 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में 77.67 प्रतिशत नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 58,924 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 28,211 और दिल्ली में 23,686 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PFST.jpg

 

नीचे दिखाए गए 20 राज्यों में दैनिक रूप से नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003V072.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QFT6.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005O0P0.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006O2SP.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007BDEO.jpg

 

भारत में कुल सक्रिय मामले 20,31,977 के स्तर पर पहुंच गए हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 13.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों में 1,02,648 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल की भारत के कुल सक्रिय मामलों में 62.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008QNKZ.jpg

 

दैनिक पॉजिटिविटी दर (7 दिन का औसत) में लगातार तेजी बनी हुई है, जो वर्तमान में 15.99 प्रतिशत के स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0099EVD.jpg

 

आज भारत में कुल ठीक होने वालों की संख्‍या 1,31,08,582 हो गई। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 85.56 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 1,54,761 लोग ठीक हुए।

 

राष्ट्रीय मृत्यु दर में कमी आ रही है और वर्तमान में यह 1.18 प्रतिशत के स्तर पर है।

पिछले 24 घंटों में 1,761 लोगों की मृत्‍यु हुई।

मृत्यु के 82.74 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा (351) लोगों की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली में 240 लोगों की मृत्यु हो गई।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010D04P.jpg

 

पिछले 24 घंटों 9 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी के मरने की रिपोर्ट नहीं है। ये हैं – लद्दाख (यूटी), दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप, नागालैंड, अंडमान निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।

 

****

एमजी/एएम/एके/एनके     



(Release ID: 1712881) Visitor Counter : 262