स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी


देश में कुल कोरोना टीकाकरण 6 करोड़ के पार हुआ

Posted On: 29 MAR 2021 11:17AM by PIB Delhi

आठ राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन 8 राज्यों से नए मामलों का योगदान 84.5 प्रतिशत रहा है।

 

पिछले 24 घंटों में 68,020 नए मामले सामने आए है।

 

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 40,414 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 3,082 जबकि पंजाब में 2,870 नए मामले सामने आए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DG9L.jpg

दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00200HA.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031T6G.jpg

 

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज यह 5,21,808 है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 4.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 35,498 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

 

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ का समग्र योगदान 80.17 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043IEY.jpg

 

सत्रह राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय औसत (8,724) प्रति दस लाख की तुलना में कम मामले हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005JYX1.jpg

उन्नीस राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख पर राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक मामले हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006BS0B.jpg

 

 

 

दूसरी ओर, भारत में कुल टीकाकरण कवरेज 6 करोड़ को पार कर गया है।

 

आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 6.05 करोड़ (6,05,30,435) वैक्सीन खुराक 9,92,483 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है। इनमें 81,56,997 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 51,78,065 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 89,12,113 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 36,92,136 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) ले चुके हैं। 67,31,223 लाभार्थी (पहली खुराक) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,78,59,901 से अधिक लाभार्थी हैं।

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्क्रस

45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी

कुल

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

81,56,997

51,78,065

89,12,113

36,92,136

67,31,223

2,78,59,901

6,05,30,435

 

जैसा नीचे दर्शाया गया है, आठ राज्यों में समग्र खुराकों का 60 साठ प्रतिशत दिया गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0076QDN.jpg

 

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 72वें दिन 2,60,653 से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई (28 मार्च 2021)। इनमें 7,465 सत्रों के जरिये 2,18,798 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 41,855 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

 

28 मार्च 2021

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी

कुल लाभार्थी

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

4,189

2,468

22,067

39,387

57,561

1,34,981

2,18,798

41,855

 

भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,13,55,993 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 94.32 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 32,231 मामले ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में 17,874 नए ठीक होने वाले मामलों के साथ एक दिन में सबसे अधिक मरीजों के ठीक होने की सुचना मिली है।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 291 लोगों की मौत हुईं है।

कोरोना से होने वाली नई मौत में सात राज्यों का हिस्सा 81.79 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में अधिकतम मौतें (108) हुईं है। इसके बाद पंजाब में दैनिक 69 मौतें दर्ज की गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008TK5B.jpg

अठारह राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में प्रति दस लाख पर राष्ट्रीय औसत (117) की तुलना में कम मौतें दर्ज की गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009K9KE.jpg

इसी तरह, अठारह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख पर राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0100IL6.jpg

 

पंद्रह राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में असम, उत्तराखंड, ओडिशा, पुदुचेरी, लद्दाख (केंद्र शासित), दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लक्षद्वीप, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

****

 

एमजी/एएम/डीवी

 



(Release ID: 1708276) Visitor Counter : 245