प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक जताया
प्रविष्टि तिथि:
10 MAR 2021 7:41PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बस दुर्घटना के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बस के खाई में गिर जाने के समाचार से अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
एमजी /एएम/ केजे
(रिलीज़ आईडी: 1704160)
आगंतुक पटल : 187
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam