स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

केरल, महाराष्‍ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं मध्‍य प्रदेश में दैनिक नए मामलों में तेजी देखी गई


कोविड-19 के लिए 1.07 करोड़ से अधिक टीकाकरण किया गया

पिछले 24 घंटों में 18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड से कोई नई मौत दर्ज नहीं की गई

Posted On: 20 FEB 2021 12:27PM by PIB Delhi

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले भारत के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं। भारत के कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 1,43,127 है। कुछ राज्‍यों में दैनिक नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। केरल, महाराष्‍ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं मध्‍य प्रदेश में दैनिक नए मामलों में वृद्धि हो रही है।

 

केरल में दैनिक नए मामलों में लगातार तेजी बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010PAG.jpg

पिछले 7 दिनों में छत्तीसगढ़ में भी दैनिक सक्रिय नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटों में 259 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CRJ7.jpg

पिछले सप्‍ताह के दौरान, महाराष्‍ट्र में दैनिक नए मामलों की संख्‍या में वृद्धि देखी गई है, जो आज देश में दैनिक नए मामलों की सर्वाधिक संख्‍या प्रदर्शित करती है। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्‍य में 6,112 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003NLTD.jpg

महाराष्‍ट्र की ही तरह, पंजाब में भी पिछले 7 दिनों में दैनिक नए मामलों की संख्‍या में अचानक उछाल देखा गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान 383 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004Y2NR.jpg

13 फरवरी, 2021 से मध्‍य प्रदेश में भी दैनिक नए मामलों की संख्‍या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्‍य में 297 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005I9TM.jpg

वायरस के प्रकोप की श्रृंखला को तोड़ने तथा रोग के प्रसार के नियंत्रण के लिए जोरदार तरीके से कोविड उपयुक्‍त व्‍यवहार के अनुपालन के महत्‍व को दोहराया जा रहा है।

तथापि, बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल अवसंरचना सुविधाओं तथा टेस्‍ट-ट्रैक-ट्रीट प्रणाली के साथ देश में 21 करोड़ (21,02,61,480) से अधिक जांच की जा चुकी है। पिछले 13 दिनों में कुल राष्‍ट्रीय पॉजिविटी दर में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में यह 5.22 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006FXIN.jpg

आज सुबह 8 बजे तक अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 2,22,313 सत्रों के जरिए कुल 1,07,15,204 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 63,28,479 एचसीडब्‍ल्यू (पहली खुराक), 8,47,161 एचसीडब्‍ल्यू (दूसरी खुराक) और 35,39,564 एफएलडब्‍ल्यू (पहली खुराक) शामिल हैं।

उन लाभार्थियों के लिए जिन्‍होंने पहली खुराक की प्राप्ति के बाद 28 दिन पूरे कर लिए हैं, कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण 13 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ। एफएलडब्‍ल्‍यू का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ।

क्र. सं.

 

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश

टीका प्राप्‍त कर चुके लाभार्थी

पहला चरण

दूसरा चरण

कुल टीकाकरण

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

4,453

895

5,348

2

आंध्र प्रदेश

3,98,108

71,707

4,69,815

3

अरुणाचल प्रदेश

19,608

3,951

23,559

4

असम

1,47,368

10,164

1,57,532

5

बिहार

5,15,363

35,070

5,50,433

6

चंडीगढ़

12,100

547

12,647

7

छत्तीसगढ

3,30,446

16,104

3,46,550

8

दादरा एवं  नागर हवेली

4,801

169

4,970

9

दमन और दीव

1,672

153

1,825

10

दिल्ली

2,72,322

12,978

2,85,300

11

गोवा

14,386

634

15,020

12

गुजरात

8,19,060

37,597

8,56,657

13

हरियाणा

2,05,616

21,093

2,26,709

14

हिमाचल प्रदेश

92,702

71,322

1,64,024

15

जम्मू एवं कश्मीर

1,89,840

5,282

1,95,122

16

झारखंड

2,46,213

10,522

2,56,735

17

कर्नाटक

5,29,968

99,452

6,29,420

18

केरल

3,92,993

32,060

4,25,053

19

लद्दाख

5,005

358

5,363

20

लक्षद्वीप

1,809

115

1,924

21

मध्य प्रदेश

6,26,391

0

6,26,391

22

महाराष्ट्र

8,31,921

28,465

8,60,386

23

मणिपुर

38,585

1,434

40,019

24

मेघालय

22,285

616

22,901

25

मिजोरम

14,428

2,206

16,634

26

नगालैंड

20,603

3,419

24,022

27

ओडिशा

4,33,584

68,129

5,01,713

28

पुदुचेरी

8,481

645

9,126

29

पंजाब

1,20,015

9,455

1,29,470

30

राजस्थान

7,80,665

19,054

7,99,719

31

सिक्किम

11,102

698

11,800

32

तमिलनाडु

3,24,537

25,746

3,50,283

33

तेलंगाना

2,80,277

86,051

3,66,328

34

त्रिपुरा

81,042

11,134

92,176

35

उत्तर प्रदेश

10,66,290

85,752

11,52,042

36

उत्तराखंड

1,29,221

6,231

1,35,452

37

पश्चिम बंगाल

6,09,987

40,989

6,50,976

38

विविध

2,64,796

26,964

2,91,760

कुल

98,68,043

8,47,161

1,07,15,204

 

टीकाकरण अभियान के 35वें दिन (20 फरवरी, 2021) कुल 5,27,197 टीके लगाए गए। इनमें से पहले चरण (एचसीडब्‍ल्‍यू एवं एफएलडब्‍ल्‍यू) के लिए 10,851 सत्रों में 2,90,935 लाभार्थियों को टीके लगाए गए तथा 2,36,262 एचसीडब्‍ल्‍यू को टीके की दूसरी खुराक प्राप्‍त हुई।

9 राज्‍यों में 5 लाख प्रत्‍येक से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। ये हैं उत्तर प्रदेश (11,52,042), महाराष्ट्र (8,60,386), गुजरात (8,56,657), राजस्थान (7,99,719), पश्चिम बंगाल (6,50,976), कर्नाटक (6,29,420), मध्य प्रदेश (6,26,391), बिहार (5,50,433) और ओडिशा (5,01,713)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007EUVH.jpg

अभी तक कुल 1.06 करोड़ (1,06,67,741) व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान, 10,307 रोगी स्‍वस्‍थ हुए तथा अस्‍पतालों से उनकी छुट्टी हुई। भारत की 97.27 प्रतिशत की रिकवरी दर विश्‍व में सर्वाधिक है।  

स्‍वस्‍थ हो चुके नए मामलों के 80.51 प्रतिशत 6 राज्‍यों में देखे गए हैं।

केरल में स्‍वस्‍थ हो चुके 4,854 नए मामलों के साथ एक दिन में स्‍वस्‍थ होने की अधिकतम संख्‍या दर्ज कराई गई है। पिछले 24 घंटों में महाराष्‍ट्र में 2,159 व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ हुए जबकि तमिलनाडु में 467 स्‍वस्‍थ हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008PUTG.jpg

 

नए मामलों के 86.69 प्रतिशत 6 राज्‍यों से हैं।

महाराष्‍ट्र 6,112 की संख्‍या के साथ लगातार सर्वाधिक दैनिक नए मामले दर्ज करा रहा है। इसके बाद 4,505 की संख्‍या के साथ केरल का स्‍थान है, जबकि तमिलनाडु में 448 नए मामले दर्ज कराए गए। केवल दो राज्‍यों – महाराष्‍ट्र और केरल में कुल सक्रिय मामलों के 75.87 प्रतिशत हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009RN3W.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मृत्‍यु दर्ज नहीं की गई है। ये हैं- तेलंगाना, हरियाणा, जम्‍मू एवं कश्‍मीर (केन्‍द्र शासित प्रदेश), झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख (केन्‍द्र शासित प्रदेश), मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव।

पिछले 24 घंटों में 101 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 78.22 प्रतिशत पांच राज्‍यों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में अधिकतम मौतें (44) दर्ज की गईं। केरल में 15 मौतें दर्ज की गईं। पंजाब में 8 मौतें दर्ज की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010SPNJ.jpg

 

***

एमजी/एएम/एसकेजे/वीके



(Release ID: 1699627) Visitor Counter : 286