नागरिक उड्डयन मंत्रालय
12 फरवरी, 2021 को 2,349 उड़ानों में 2,97,102 यात्रियों ने यात्रा की;
उड़ानों की बहाली के बाद घरेलू यात्रियों की यह सबसे बड़ी संख्या है
प्रविष्टि तिथि:
13 FEB 2021 1:42PM by PIB Delhi
केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप एस. पुरी ने बताया कि 12 फरवरी, 2021 को 2,349 उड़ानों में घरेलू यात्रियों की संख्या बढ़कर 2,97,102 हो गई। उन्होंने कहा कि 25 मई, 2020 को घरेलू उड़ानों की बहाली के बाद यात्रियों की यह सबसे बड़ी संख्या है। श्री पुरी ने यह भी बताया कि सुरक्षा, दक्षता और समय की बचत के कारण हवाई यात्रा एक पसंदीदा साधन के रूप में उभर रही है। यात्रियों की संख्या कोविड से पूर्व के स्तरों तक ही पहुंच गई है।
12 फरवरी, 2021 को उड़ानों की कुल संख्या 4,697 रही। इस दिन कुल 5,93,819 यात्री हवाई अड्डों पर पहुंचे।
कोविड-19 महामारी के कारण 24 मार्च, 2020 की मध्यरात्रि (11:59 बजे) से घरेलू उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया गया था। दो महीने के बाद 25 मई, 2020 को यह परिचालन दोबारा शुरू हुआ।
***
एमजी/एएम/आईपीएस/एमएस
(रिलीज़ आईडी: 1697725)
आगंतुक पटल : 326