प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोग की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 25 JAN 2021 11:19AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज निर्वाचन आयोग की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, "राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने और चुनाव सुचारू ढंग से कराने के लिए निर्वाचन आयोग के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है। यह विशेष रूप से युवाओं में मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने का भी दिन है"।

 

एमजी/एएम/केपी


(रिलीज़ आईडी: 1692099) आगंतुक पटल : 442
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam