प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2021 12:23PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।'

***

एमजी/एएम/केजे


(रिलीज़ आईडी: 1691815) आगंतुक पटल : 326
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada