प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने डॉ. वी शांता के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
19 JAN 2021 10:30AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. वी. शांता के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, "डॉ. वी. शांता को कैंसर की उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित करने के उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। चेन्नई का अडयार स्थित कैंसर संस्थान गरीबों और दलितों की सेवा करने में सबसे आगे है। मुझे 2018 में संस्थान की अपनी यात्रा याद है। डॉ. वी. शांता के निधन से मुझे बेहद दुख पहुंचा है। ओम शांति।
***
एमजी/एएम/केपी
(रिलीज़ आईडी: 1690233)
आगंतुक पटल : 248
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Malayalam
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada