राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 24 DEC 2020 4:51PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों व बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

क्रिसमस, प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने का अवसर है। यह उत्सव लोगों के जीवन में शांति, सद्भावना और करुणा का संचार करता है। इस उत्सव पर हम अपने हृदय को दूसरों के प्रति प्रेम और दया के प्रकाश से आलोकित करते हैं।

मैं आशा करता हूं कि यह उत्सव पूरी दुनिया में शांति का वातावरण और समस्त मानवजाति में सद्भाव बनाए रखने का माध्यम बनेगा। आइए, इस उत्सव पर हम ईसा मसीह की प्रेम, करुणा और मानवता की शिक्षाओं को पुनः आत्मसात करें और देश एवं समाज के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध हों।

***

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1683477) आगंतुक पटल : 190
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Odia , Tamil , Telugu