प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्री एफ. सी. कोहली के निधन पर दुख व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2020 11:04PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री एफ सी कोहली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्री एफ. सी. कोहली जी को सूचना प्रौद्योगिकी की दुनिया में उनके नेतृत्वकारी योगदान के लिए याद किया जाएगा। वह प्रौद्योगिकी जगत में नवोन्मेष और उत्कृष्टता की संस्कृति को संस्थागत स्वरूप देने वालों में सबसे आगे रहे। उनके निधन का दुख है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

 

***

एमजी/एएम/सीसीएच/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1676413) आगंतुक पटल : 120
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam