प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
25 NOV 2020 2:22PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा,"ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
***
एमजी/एएम/सीसीएच/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1675630)
आगंतुक पटल : 177
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam