प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted On: 15 NOV 2020 10:02AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा, 'भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।'

***

एमजी/ एएम/ केजे



(Release ID: 1672996) Visitor Counter : 271