राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2020 4:36PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा-

पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद या मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकवाद देता हूं।

पैगम्बर मुहम्मद ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देकर दुनिया को इंसानियत की राह दिखाई। वे बराबरी और मेल-जोल पर आधारित समाज का निर्माण करना चाहते थे।

पवित्र कुरान में संकलित पैगम्बर मुहम्मद की शिक्षाओं के अनुसार, आइए, हम सब समाज की खुशहाली और देश में अमन व सुकून के लिए काम करें।

राष्ट्रपति का संदेश हिंदी में देखने के लिए यहां क्लिक करें-

 

***

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1668577) आगंतुक पटल : 255
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Odia , Tamil