उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव, सामान्य काम-काज जल्द शुरू करने की उम्मीद

Posted On: 12 OCT 2020 4:57PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू की कोविड-19 रिपोर्ट आज नेगेटिव आयी है। 29 सितंबर, 2020 को परीक्षण में कोविड-19 का पता चलने के बाद वे होम-क्वारंटाइन में थे।

एम्स की एक मेडिकल टीम द्वारा आज किये गए आरटी-पीसीआर परीक्षण के अनुसार, उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी श्रीमती उषा नायडू दोनों की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

श्री नायडू का स्वास्थ्य अच्छा है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, उम्मीद है कि वे जल्द ही सामान्य काम-काज फिर से शुरू कर पाएंगे। उन्होंने उन सभी का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी सलामती के लिए दुआ की थी। 

***

एमजी/एएम/जेके/एसएस      



(Release ID: 1664133) Visitor Counter : 106