प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने से कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
21 SEP 2020 10:57AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने के कारण कई लोगों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा,
‘महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल-कामना करता हूं। बचाव अभियान निरंतर जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।’
***
एमजी/एएम/आरआरएस- 6852
(रिलीज़ आईडी: 1657370)
आगंतुक पटल : 273
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam