स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 अपडेट


नए मामलों में से 76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में

Posted On: 21 SEP 2020 1:03PM by PIB Delhi

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 86,961 नए मामले सामने आए हैं। पुष्टि वाले नए मामलों में से 76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं।

अकेले महाराष्ट्र में 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और आंध्र प्रदेश में 8,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001IUV8.jpg

 

 

कोविड-19 के कारण पिछले 24 घंटों में 1,130 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में कोविड के कारण 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 86 प्रतिशत मौतें हुई हैं।

महाराष्ट्र में 455 लोगों की मौत हुई है जबकि कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 101 और 94 लोगों की मौत हुई हैं।


http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002H9XY.jpg

 

 

***

एमजी/एएम/सीसीएच/डीसी



(Release ID: 1657279) Visitor Counter : 206