प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी
प्रविष्टि तिथि:
19 AUG 2020 7:54PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाशोत्सव के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हमें सेवा, करुणा के अतिरिक्त सौहार्द सिखाते हैं। यह न्यायपूर्ण और समान समाज का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह हमें अन्याय के आगे कभी नहीं झुकने की भी शिक्षा देते हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।"
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अपनी शुद्ध शिक्षाओं से पूरी दुनिया को रोशन करते हैं।
इससे प्रेरित होकर, विश्व स्तर पर सिखों ने कई क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है। उनकी हिम्मत और दया उल्लेखनीय है।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करते रहें।”
******
एमजी/एएम/केपी/डीके
(रिलीज़ आईडी: 1647073)
आगंतुक पटल : 297
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam