सूचना और प्रसारण मंत्रालय

पहले देशभक्ति फिल्म महोत्सव का 7 अगस्त से होगा शुभारम्भ

Posted On: 06 AUG 2020 6:06PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम अपनी तरह का पहला ऑनलाइन देशभक्ति फिल्म महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2020 के तहत आयोजित यह महोत्सव 7 अगस्त, 2020 से आरंभ होने जा रहा है और 21 अगस्त तक जारी रहेगा। इस महोत्सव में उस भारतीय इतिहास का प्रदर्शन किया जाएगा, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साहस का प्रतीक हो और इसका उद्देश्य दुनिया भर में भारतीयों के बीच एक उत्सव और देशभक्ति की भावना विकसित करना है।

इस महोत्सव में वेबसाइट www.cinemasofindia.com पर मुफ्त में स्वतंत्रता दिवस विषय वस्तु पर बनीं उच्च गुणवत्ता वाली देशभक्ति से भरपूर फिल्में मुफ्त में दिखाई जाएंगी।

 

Description: http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00192NN.jpg

 

महोत्सव में समीक्षकों द्वारा सराही गईं हिंदी, मराठी, तेलुगू, तमिल, बंगाली, गुजराती और मलयालम भाषा की विभिन्न फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें दिखाई जाने वाली फिल्में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी), भारतीय राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय (एनएफएआई), बाल चित्र समिति भारत (सीएफएसआई) और फिल्म डिविजन की फिल्मों का समेकित संग्रह है।

इसके अलावा, पहली बार सर रिचर्ड एटनबोरो की फिल्म गांधी (1982) शामिल की गई है और देखने व सुनने में अक्षम लोग भी इनका लुत्फ उठा सकेंगे।

वेबसाइट का लिंक एमआईबी की वेबसाइट (mib.gov.in) और पत्र सूचना कार्यालय व माईगॉव के सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा विदेश मंत्रालय द्वारा विदेश में स्थित भारतीय दूतावासों के लिए यह लिंक साझा किया जाएगा।

 

प्रदर्शित की जाने वाली फिल्में इस प्रकार हैं :

स्वतंत्रता दिवस फिल्म महोत्सव 2020- फिल्म सूची

क्र. सं.

फिल्म का नाम

भाषा

वर्ष

निर्देशक

1

गांधी (एसेसिबल)

हिंदी

1982

सर रिचर्ड एटनबोरो

2

गांधी

हिंदी

1982

सर रिचर्ड एटनबोरो

3

चटगांव

हिंदी

2012

बेदब्रत पेन

4

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

हिंदी

2002

राजकुमार संतोषी

5

टैंगो चार्ली

हिंदी

2005

मणि शंकर

6

खाकी

हिंदी

2004

राजकुमार संतोषी

7

गांधी से महात्मा तक

हिंदी

1996

श्याम बेनेगल

8

कयामत – सिटी अंडर थ्रेट

हिंदी

2003

हैरी बावेजा

9

बटालियन 609

हिंदी

2019

ब्रिजेश बटुकनाथ त्रिपाठी

10

पहला आदमी

हिंदी

1950

बिमल रॉय

11

लाइफ ऑफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस

हिंदी

2004

लाइव फुटेज/ एनएफएआई

12

बापू ने कहा था

हिंदी

1962

विजय भट्ट

13

अभी कल ही की बात (नॉट सो लॉन्ग एगो)

हिंदी

1970

क्लेमेंट बापतिस्ता

14

हेदा होडा (द ब्लाइंड कैमल)

हिंदी

2003

विनोद गंतारा

15

छोटा सिपाही

हिंदी /अंग्रेजी

2004

जयश्री कैनाल और ए एस कैनाल

16

द मेकिंग ऑफ महात्मा

अंग्रेजी

1996

श्याम बेनेगल

17

वीरा पांडिया कोट्टाबोमन

तमिल

1959

बी. रामकृष्णैया पन्थुलु

18

रोजा

तमिल

1992

मणि रत्नम

19

आंध्र केसरी

तमिल

1983

विजय चंदर

20

1971-  बियॉन्ड बार्डर्स

मलयालम

2017

मेजर रवि

21

वंदे मातरम

मलयालम

2010

टी. अरविंद

22

उत्तरायणम

मलयालम

1974

जी. अरविंदन

23

उदेयर पाठे (प्रकाश की ओर)

बंगाली

1944

बिमल रॉय

24

42/बियालीस

बंगाली

1949

हेमेन गुप्ता

25

सुभाष चंद्र

बंगाली

1966

पीयूष बोस

26

हगालु वेशा

कन्नड़

2000

बारागुरु रामचंद्रप्पा

27

हारून अरुण

गुजराती

2009

विनोद गंतारा

28

सेनानी सेन गुरुजी

मराठी

1995

रमेश देव

29

हर दिल में जगायें राष्ट्र
ज्योत

संगीत संबंधी

1996

फिल्म्स डिविजन

30

द फ्लैग (मेरा भारत, हमारा भारत)

संगीत संबंधी

1999

फिल्म्स डिविजन

31

ऐ वतन तेरे लिये

हिंदी

1999

फिल्म्स डिविजन

32

शहादत

हिंदी

2001

फिल्म्स डिविजन

33

एनएम0552 : वंदे मातरम

हिंदी

2007

फिल्म्स डिविजन

34

शत शत प्रणाम

हिंदी

2008

फिल्म्स डिविजन

35

सत्यमेव जयते

हिंदी

1972

फिल्म्स डिविजन

36

13 04 1919 (एल. वी.)

हिंदी

2019

फिल्म्स डिविजन

37

इंडिया इंडिपेंडेंट

अंग्रेजी

1949

फिल्म्स डिविजन

38

इंडिया विन्स फ्रीडम

अंग्रेजी

1985

फिल्म्स डिविजन

39

वी द पीपुल ऑफ इंडिया

अंग्रेजी

1986

फिल्म्स डिविजन

40

1857 – ए सैल्यूट

अंग्रेजी

2008

फिल्म्स डिविजन

41

द फ्लैग फ्लाइज हाई

अंग्रेजी

2011

फिल्म्स डिविजन

42

सरदार पटेल : ए नेशन स्टैंड्स यूनाइटेड

अंग्रेजी

2016

फिल्म्स डिविजन

43

ए सॉन्ग इटर्नल

अंग्रेजी

1976

फिल्म्स डिविजन

 

**********

एमजी/एएम/एमपी



(Release ID: 1644103) Visitor Counter : 280