प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 23 JUN 2020 10:26AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, 'भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। जय जगन्नाथ!'

***



एसजी/एएम/केजे
 


(रिलीज़ आईडी: 1633510) आगंतुक पटल : 481
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam