संस्कृति मंत्रालय  
                
                
                
                
                
                
                    
                    
                        सरकार ने गांधी शांति पुरस्कार 2020 के लिए नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15.6.2020 तक बढ़ाई
                    
                    
                        
                    
                
                
                    Posted On:
                11 MAY 2020 6:23PM by PIB Delhi
                
                
                
                
                
                
                संस्कृति मंत्रालय गांधी शांति पुरस्कार के लिए हर साल नामांकन आमंत्रित करता है। गांधी शांति पुरस्कार के लिए नामांकन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाइट: www.indiaculture.nic.in पर उपलब्ध  प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अनुरूप होने चाहिए। 
वर्ष 2020 के लिए नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2020 थी। कोविड-19 के कारण देश भर में लॉकडाउन के कारण गांधी शांति पुरस्कार 2020 के लिए नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15.6.2020 तक बढ़ा दी गई है।
निर्धारित प्रपत्र में नामांकन/ अनुशंसाएं मेल/ई-मेल के माध्यम से निम्नलिखित को भेजी जानी चाहिए: 
सुश्री निरुपमा कोटरू, संयुक्त सचिव, 
संस्कृति मंत्रालय, 
कमरा संख्या 334-सी, शास्त्री भवन, नई दिल्ली 
टेलीफैक्स नम्बर- 011-23381198
ई-मेल: jsmuseakad-culture[at]gov[dot]in 
mdehuri.rgi[at]nic[dot]in
 
*****
एएम/आरके/डीसी
 
                
                
                
                
                
                (Release ID: 1623090)
                Visitor Counter : 586