रक्षा मंत्रालय

मिशन सागर-10 मई 2020

Posted On: 10 MAY 2020 3:30PM by PIB Delhi

कोविड-19महामारी के बीच भारत सरकार के साथ समन्‍वय कायम करते हुए,भारतीय नौसेना का जहाजकेसरी खाद्य वस्तुएं, एचसीक्‍यू गोलियों सहित कोविड सम्‍बन्धित दवाएं और विशेष आयुर्वेदिक दवाओं और चिकित्‍सा सहायता दलों के साथ 10 मई 2020 को मालदीव,मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस रवाना हो गया है।'मिशन सागर'के रूप में यह तैनाती क्षेत्र में पहले उत्तरदाता के रूप में भारत की भूमिका के अनुरूप है और कोविड-19 महामारी और इसके परिणामस्‍वरूप उत्‍पन्‍न कठिनाइयों से मुकाबला करने के लिए इन देशों के बीच मौजूदा उत्कृष्ट संबंधों को विकसित करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/INSKesaridepartsforMissionSAGAR(1)UQCE.jpeg

यह तैनाती प्रधानमंत्री की क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकाससागरकी संकल्‍पना के अनुरूप है और भारत द्वारा उसके पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के महत्व को रेखांकित करता है और मौजूदा बंधन को और मजबूत करता है। यह अभियान रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ नजदीकी समन्वय के साथ प्रगति पर है।

मिशन सागर के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना का जहाज केसरी मालदीव गणराज्य के पोर्ट ऑफ माले में प्रवेश करेगा, ताकि उन्हें 600टन खाद्य प्रदान किया जा सके। भारत और मालदीव अत्यंतमजबूत और सौहार्दपूर्ण रक्षा और राजनयिक संबंधों के साथ करीबी समुद्री पड़ोसी हैं।

***

एएम/केपी/डीसी

 



(Release ID: 1622677) Visitor Counter : 856