कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का कोविड - 19 से लड़ते हुए निधन

Posted On: 03 MAY 2020 5:04PM by PIB Delhi

गहरे दुख के साथ, यह सूचित किया जाता है कि शनिवार, 2 मई, 2020 को लगभग 8:45 बजे, भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का एम्स, नई दिल्ली में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे और साँस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें 2 अप्रैल, 2020 को एम्स में भर्ती कराया गया था।

दिवंगत न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का जन्म 12 नवंबर, 1957 को हुआ था। उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक  किया और दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई की। उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और 9 अक्टूबर, 2006 को उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के रूप में पदोन्नत किया गया तथा 21 नवंबर, 2007 को उन्होंने उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्होंने 7 जुलाई, 2018 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

27 मार्च, 2019 को न्यायमूर्ति त्रिपाठी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने अभिनव विचारों और इनपुट के साथ भारत के लोकपाल संस्थान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लोकपाल परिवार इस क्षति से दुखी है। दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो और भगवान शोक-संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने  की शक्ति प्रदान करें।

*******

एएम / जेके/ डीए



(Release ID: 1620693) Visitor Counter : 359