जनजातीय कार्य मंत्रालय

ट्राइफेड जनजातीय संग्राहकों द्वारा अपना काम सुरक्षित रूप से जारी रखने के लिए यूनिसेफ के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों के लिए एक डिजिटल अभियान की शुरुआत करेगा


अभियान के प्रचार के लिए कल एक वेबिनार आयोजित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 08 APR 2020 7:20PM by PIB Delhi

ट्राइफेड यूनिसेफ के साथ मिलकर स्वयं सहायता समूहों के लिए एक डिजिटल अभियान की शुरुआत करेगा। इसके लिए डिजिटल संचार रणनीति विकसित की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनजातीय-संग्राहक सुरक्षित रूप से अपना कार्य कर सकें। इस अभियान में एक-दूसरे से आवश्यक दूरी बनाए रखने के संदेश को प्राथमिकता दी जाएगी। यूनिसेफ डिजिटल मीडिया सामग्री प्रदान करेगा जिसे सभी स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) केन्द्रों पर वितरित किया जाएगा। यूनिसेफ के सहयोग से वर्चुअल प्रशिक्षण (कोविड के संबंध में मूल जानकारी, प्रमुख रोकथाम व्यवहार) के लिए वेबिनार आयोजित किए जाएंगे; सोशल मीडिया अभियान (एक-दूसरे से आवश्यक दूरी बनाए रखना घर में क्वारंटाइन होना) चलाए जाएंगे तथा वन्य रेडियो का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा ट्राइफेड ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के #स्टैंड विथ ह्यूमिनिटी कार्यक्रम से संपर्क किया है। इसमें स्टैंड विथ ट्राइवल फैमिलीज (जनजातीय परिवारों के साथ खड़े हों) घटक जोड़ने से जनजातीय समूहों को अस्तित्व के लिए आवश्यक भोजन और राशन प्राप्त होगा।

अभियान को बढ़ावा देने के लिए कल 9 अप्रैल, 2020 को वेबिनार आयोजित किया जाएगा। इसका लक्ष्य 18,000 से अधिक प्रतिभागियों तक पहुंच बनाना है। यह सभी 27 राज्यों के जनजातीय क्षेत्रों को कवर करेगा।

27 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कुल 1205 वन धन विकास केन्द्रों (वीडीवीके) को मंजूरी मिली है। उनसे 18,075 वन धन स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं। इस योजना से लगभग 3.6 लाख जनजातीय संग्राहक जुड़े हुए हैं। प्रारंभ में, एक डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 15,000 स्वयं सहायता समूहों को वन धन सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) अभियान सह आजीविका केन्द्रों के रूप में प्रोन्नति दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह समुदाय में एक-दूसरे से आवश्यक दूरी बनाए रखने के बारे में जागरूकता फैलाएंगे और इसके पालन के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी देंगे, कोविड-19 के दौरान एनटीएफपी के संदर्भ में क्या करें और क्या न करें निर्देशों को भी बताएंगे तथा व्यक्तिगत स्वच्छता, कैशलेस तरीके को अपनाना आदि के संबंध में उचित अभ्यासों को साझा करेंगे।

***

एएम/जेके/डीएस-


(रिलीज़ आईडी: 1612384) आगंतुक पटल : 311
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , Assamese , English , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada