निर्वाचन आयोग

चुनाव प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कार्य समूहों की मुख्य अनुशंसाओं पर टिप्पणी/सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

प्रविष्टि तिथि: 02 APR 2020 1:39PM by PIB Delhi

भारत निर्वाचन आयोग ने 7 मार्च, 2020 (हाइपर लिंक प्रति) को नागरिकों और हितधारकों से चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित कार्य समूहों की प्रमुख सिफारिशों पर टिप्पणी/सुझाव आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च, 2020 थी।

देश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए समय-सीमा का विस्तार करने से संबंधित कुछ अनुरोध प्राप्त हुए हैं। आयोग ने इन पर विचार किया है और टिप्पणी/सुझाव प्राप्त करने की समय सीमा 30 अप्रैल, 2020 तक बढ़ाई गई है।  

लिंक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

***

एएम/जेके/डीएस-


(रिलीज़ आईडी: 1610265) आगंतुक पटल : 216
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , Punjabi , English , Urdu , Gujarati , Tamil , Telugu , Telugu , Kannada