पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिए दान किया

प्रविष्टि तिथि: 29 MAR 2020 12:43PM by PIB Delhi

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोविड-19 के प्रकोप के बीच राहत कार्यों के लिए  अपना एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दान कर दिया है।

एक ट्वीट में, श्री प्रधान ने कहा इस कठिन समय में, हम उन लोगों के लिए खड़े हों, जिन्हें हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है। कोविड -19 महामारी के मद्देनजर, मैंने अपने एक महीने का वेतन और अपने सांसद निधि से 1 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिए जारी किए हैं ताकि वंचितों तक मुस्कान पहुंचाने में मदद मिल सके।

 

 

***

एएम /एमएस


(रिलीज़ आईडी: 1608982) आगंतुक पटल : 290
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada