प्रविष्टि तिथि:
25 JAN 2020 10:58AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बधाई। हमारी चुनाव प्रक्रिया को अधिक जीवंत एवं सहभागी बनाने की दिशा में भारतीय चुनाव आयोग के प्रयासों के लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। यह दिन हमें मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदान की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है, जो हमारे लोकतंत्र को कहीं अधिक मजबूत बनाता है।”
***
आरकेमीणा/आरएनएम/एसकेसी/डीसी-5461