प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने डॉ. चिदानंद मूर्ति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
11 JAN 2020 5:28PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. एम. चिदानंद मूर्ति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "डॉ. एम. चिदानंद मूर्ति संस्कृति और साहित्य के प्रख्यात विद्वान थे। कन्नड़ भाषा के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय था और इसी प्रकार हमारे समृद्ध इतिहास के विशिष्ट पहलुओं को संरक्षित करने के बारे में भी उनके प्रयास बहुत महत्वपूर्ण थे। उनका निधन बहुत दु:खद है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।”
***
आरकेमीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/एसएस–5254
(रिलीज़ आईडी: 1599256)
आगंतुक पटल : 180