प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों के सौंदर्य की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री ने लोगों से पूर्वोत्तर भ्रमण की तस्वीरें साझा करने की अपील की
प्रविष्टि तिथि:
08 FEB 2019 9:55AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों की असाधारण प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की।
उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या उनके पास पूर्वोत्तर भ्रमण या उस क्षेत्र की असाधारण प्राकृतिक सौंदर्य की झलक संबंधी तस्वीरें हैं?
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे उन तस्वीरों को #मैग्निफिसेंटनॉर्थईस्ट के जरिए इंस्टाग्राम पर साझा करें। उन्होंने कहा कि वे भी पूर्वोत्तर से संबंधी कुछ तस्वीरें साझा करेंगे।
****
आर.के.मीणा/एएम/एके/डीके - 263
(रिलीज़ आईडी: 1563480)
आगंतुक पटल : 248