प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने पर थुलासिमथी मुरुगेसन को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2026 6:52PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में आज बैडमिंटन में महिला सिंगल्स एसयू-5 वर्ग में रजत पदक जीतने पर थुलासिमथी मुरुगेसन को बधाई दी है।
श्री मोदी ने कहा कि उनका प्रदर्शन भारतीय बैडमिंटन के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि थुलासिमथी मुरुगेसन इसी तरह कड़ी मेहनत करती रहें, नई ऊंचाइयों को छूती रहें और देश का नाम रोशन करती रहें।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
"एशियाई पैरा खेलों में महिला सिंगल्स एसयू-5 वर्ग में रजत पदक जीतने पर थुलासिमथी मुरुगेसन को बधाई! उनका प्रदर्शन भारतीय बैडमिंटन के लिए गौरव का क्षण है। आशा है कि वे इसी तरह कड़ी मेहनत करती रहें, नई ऊंचाइयों को छूती रहें और देश का नाम रोशन करती रहें: पीएम @narendramodi"
***
पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2327600)
आगंतुक पटल : 66