सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

प्रविष्टि तिथि: 15 OCT 2026 2:50PM by PIB Delhi

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर 17 अक्टूबर, 2026 कर दी है। इस महोत्सव को कवर करने की योजना बना रहे मीडिया पेशेवर, जो 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा के पणजी में आयोजित किया जाएगा, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के आधिकारिक प्रत्यायन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

पात्र मीडियाकर्मियों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित अंतिम तिथि से पहले अपना  पंजीकरण पूरा कर लें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।

पंजीकरण लिंक: https://accreditation.pib.gov.in/eventregistration/login.aspx

किसी भी जानकारी के लिए आवेदक इस ईमेल पते iffi.mediadesk@pib.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

 

आईएफएफआई के बारे में

वर्ष 1952 में शुरु हुआ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) दक्षिण एशिया में सबसे पुराना और सबसे बड़ा सिनेमाई महोत्सव है। इसका संयुक्त आयोजन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) तथा गोवा सरकार के अधीन काम करने वाली एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईसीजी) द्वारा किया जाता है। आईएफएफआई दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, सिनेमाजगत की दिग्गजहस्तियों और उभरती प्रतिभाओं को एक मंच पर लाता है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मास्टरक्लास और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के माध्यम से ये महोत्सव गोवा की जीवंत पृष्ठभूमि में विविध कहानियों, भाषाओं और सिनेमाई परंपराओं का उत्सव मनाता है। 57 वें आईएफएफआई 2026 के बारे में अधिक जानकारी और नवीनतम विवरण के लिए कृपया वेबसाइट https://www.iffigoa.org/ को देखें।

****

पीके/केसी/आरटी/आईएम/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2323933) आगंतुक पटल : 59
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Punjabi , Gujarati , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Tamil , Telugu , Kannada