प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में सेपकटकरा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 6:09PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खेलों में पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में यह भारत का पहला पदक है। उन्होंने कहा कि टीम का दृढ़ संकल्प और लड़ने का जज़्बा मिसाल कायम करने वाला है।

श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि देश भर में सेपकटकरा को और बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

“भारतीय सेपकटकरा के लिए एक ऐतिहासिक पल!

एशियाई खेलों में पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम को बधाई। इन खेलों में पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में यह भारत का पहला पदक है। उनका दृढ़ संकल्प और लड़ने का जज़्बा मिसाल कायम करने वाला है। यह उपलब्धि देश भर में सेपकटकरा को और बढ़ावा दे: PM @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2318323) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Gujarati , Telugu , Malayalam