गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह
यह कार्रवाई प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के विजन के अनुरूप है
यह संगठन सीमापार हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है
यह युवाओं एवं छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद के लिए भड़काता है
भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को निशाना बनाते हुए इस सिंडिकेट ने नफरत भरी डिजिटल सामग्री भी प्रकाशित की है
प्रविष्टि तिथि:
16 SEP 2026 7:44PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के विजन को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह संगठन सीमापार हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। इसके अलावा, यह युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद के लिए भड़काने का काम करता है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को निशाना बनाते हुए इस सिंडिकेट ने नफरत भरी डिजिटल सामग्री भी प्रकाशित की है।”
*****
RK/RR/PR/SKS
(रिलीज़ आईडी: 2311079)
आगंतुक पटल : 126