प्रधानमंत्री कार्यालय
जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया
दोनों नेताओं के बीच परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई
प्रविष्टि तिथि:
10 SEP 2026 6:27PM by PIB Delhi
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।
भारत और जर्मनी के बीच इस वर्ष राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी और चांसलर मर्ज़ ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उच्च स्तरीय यात्राओं में निरंतर गति पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार तथा निवेश, उन्नत प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, शिक्षा और एक-दूसरे के यहां प्रतिभा सम्पन्न कुशलकर्मियों के जाने सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
दोनों नेताओं ने परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की तथा वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए निरंतर मिलकर काम करते रहने पर सहमत व्यक्त की।
***
पीके/केसी/एकेवी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2308877)
आगंतुक पटल : 119