राज्यसभा सचिवालय
राज्यसभा के सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राज्यसभा कक्ष में नव निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई
प्रविष्टि तिथि:
20 JUL 2026 1:55PM by PIB Delhi
राज्यसभा के माननीय सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राज्यसभा कक्ष में नौ नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों अर्थात् डॉ. मुकेशभाई जे. राठवा, श्री पवन खेड़ा, श्री महेश केवट, श्री जेम्स पंगसांग कोंगकल संगमा, श्री खियांग्ते लालट्लुआंगकिमा, डॉ. सतीश पूनिया, श्री प्रकाश चिक बड़ाईक, सुश्री सुष्मिता देव और श्री सुखेंदु शेखर रे को शपथ/ प्रतिज्ञान दिलाई।
पांच सदस्यों ने हिन्दी में, दो ने अंग्रेजी में और दो ने बंगाली में शपथ ली। इनमें से तीन सदस्य पश्चिम बंगाल राज्य से और एक-एक सदस्य गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और राजस्थान से हैं।
***
पीके/केसी/एसकेएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2286541)
आगंतुक पटल : 265