प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री की उपस्थिति में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए एएसएमएल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच समझौते पर हस्ताक्षर
प्रविष्टि तिथि:
16 MAY 2026 10:30PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम श्री रॉब जेटन की उपस्थिति में आज गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को सहयोग प्रदान करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने गुजरात में भारत के पहले फ्रंट-एंड सेमीकंडक्टर फैब के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल द्वारा साथ मिलकर काम करने के निर्णय का स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस साझेदारी को देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने की भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
एएसएमएल एक डच बहुराष्ट्रीय कंपनी है और यह हाई-प्रिसिजन लिथोग्राफी इक्विपमेंट के प्रमुख सप्लायर्स में से एक है, जो सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है। टाटा समूह की सहायक कंपनी, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एक भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण कंपनी है जो गुजरात में एक सेमीकंडक्टर निर्माण फैसिलिटी स्थापित कर रही है।
प्रमुख डच मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ राउंडटेबल मीटिंग में प्रधानमंत्री का संबोधन यहाँ [लिंक] देखा जा सकता है।
************
पीके/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2261887)
आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English