गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने 'मिशन दृष्टि' के सफल निर्माण पर GalaxEye के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को हार्दिक बधाई दी


यह दुनिया का पहला OptoSAR सैटेलाइट है, जो ऑप्टिकल कैमरे और हर मौसम में काम करने वाले रडार को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर जोड़ता है

भारत के सबसे बड़े निजी तौर पर निर्मित उपग्रह का यह प्रक्षेपण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'अंतरिक्ष शक्ति भारत' के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा

इसने वैश्विक पटल पर भारतीय युवाओं की प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है

श्री अमित शाह जी ने GalaxEye की पूरी टीम को भविष्य के सभी अभियानों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

प्रविष्टि तिथि: 03 MAY 2026 8:15PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने 'मिशन दृष्टि' के सफल निर्माण पर GalaxEye के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को हार्दिक बधाई दी है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि GalaxEye के हमारे युवा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को 'मिशन दृष्टि' (Mission Drishti) के सफल निर्माण के लिए हार्दिक बधाई। यह दुनिया का पहला OptoSAR सैटेलाइट है, जो ऑप्टिकल कैमरे और हर मौसम में काम करने वाले रडार को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े निजी तौर पर निर्मित उपग्रह का यह प्रक्षेपण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'अंतरिक्ष शक्ति भारत' के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। श्री शाह ने कहा कि इसने वैश्विक पटल पर भारतीय युवाओं की प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है। श्री अमित शाह जी ने GalaxEye की पूरी टीम को भविष्य के सभी अभियानों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

*****

आरके / आरआर / पीआर


(रिलीज़ आईडी: 2257696) आगंतुक पटल : 172
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Assamese , Gujarati