प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा तथा पश्चिम एशिया और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बारे में चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2026 9:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया।

दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की और सभी क्षेत्रों में व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में भी चर्चा की और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा:

“मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में भी चर्चा की और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

@POTUS

@realDonaldTrump”

पीके/केसी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2252021) आगंतुक पटल : 208
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada