प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने ईस्टर की शुभकामनाएँ दीं

प्रविष्टि तिथि: 05 APR 2026 9:02AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पावन दिवस आशा और नवजीवन का उत्सव है। उन्होंने व्यक्त किया कि ईस्टर सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लेकर आए।

श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आगे कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएँ सभी को दयालु बनने तथा समाज में एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करें।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“ईस्टर की शुभकामनाएँ। यह पावन दिवस आशा और नवजीवन का उत्सव है। यह सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लेकर आए। यीशु मसीह की शिक्षाएँ सभी को दयालु बनने तथा समाज में एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करें।”

****

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2249080) आगंतुक पटल : 343
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada , Malayalam