गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

गणतंत्र दिवस- 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया

प्रविष्टि तिथि: 25 JAN 2026 8:44AM by PIB Delhi

गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस (एचजीएंडसीडी) तथा करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा)के कुल 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है।  इसका ब्यौरा इस प्रकार है:-

वीरता पदक

 

 

पदकों के नाम

पदकों की संख्या का विवरण

 

 
   

वीरता पदक (जीएम)

125*

 

 

 

* पुलिस सेवा-121 और अग्निशमन सेवा-04

वीरता पदक (जीएम) क्रमशः असाधारण बहादुरी और विशिष्ट वीरतापूर्ण कार्य के आधार पर जीवन और संपत्ति बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। इसमें उठाए गए जोखिम का आकलन संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।

125 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में, 35 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित क्षेत्रों से, 45 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 05 कर्मियों को पूर्वोत्तर से और 40 कर्मियों को अन्य क्षेत्रों से उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

वीरता पदक (जीएम): कुल 125 वीरता पदकों (जीएम) में से, क्रमशः 121 पुलिस कर्मियों और 04 अग्निशमन सेवा कर्मियों को वीरता पदक (जीएम) से सम्मानित किया गया है।

सेवा पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम), सेवा में विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए कुल 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से, 89 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 03 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को और 04 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) को प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार, सराहनीय सेवा के लिए कुल 756 पदक (एमएसएम) में से, 664 पुलिस सेवा को, 34 अग्निशमन सेवा को, 33 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को और 25 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) को प्रदान किए गए हैं।

 

प्रदान किए गए पदकों का सेवावार विवरण

पदक का नाम

पुलिस सेवा

 अग्निशमन सेवा

 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा

 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा)

कुल

 

 

 

 

 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)

89

5

3

4

101

 

 

(कुल प्रदान किए गए पदक : 101)

 

 

 

 

 

 

   

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)

664

34

33

25

756

   

(प्रदान किए गए कुल पदक : 756)

   

 

   

 

   

 

पदक विजेताओं की विस्तृत सूची का विवरण नीचे दिया गया है:

क्रम संख्या

 विषय-वस्तु

 पुरस्कार पाने वालों की संख्या

संलग्नक

 
 

1

 वीरता पदक (जीएम)

125

सूची-I

 
 

2

 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)

101

सूची-II

 

3

 सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)

756

सूची-III

 
 

4

घोषित वीरता और सेवा पदकों की राज्यवार और बलवार सूची

सूची के अनुसार

सूची -IV

 

 

सूची-I देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूची-II देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूची-III देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूची-IV देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

विवरण www.mha.gov.in और https://awards.gov.in पर उपलब्ध हैं।

*************

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2218371) आगंतुक पटल : 358
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , Kannada , English , Urdu , Nepali , Assamese , Gujarati , Tamil