प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 21 JAN 2026 9:26AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बना है और यहां के लोग देश के विकास पथ को गति प्रदान कर रहे है।

प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि आने वाले समय में त्रिपुरा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपने संदेश में लिखा,

त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बना है और यहां के लोग देश के विकास पथ को गति प्रदान कर रहे है। मैं आने वाले समय में त्रिपुरा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।