प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 01 SEP 2025 2:16PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया।

श्री मोदी ने एक्‍स पोस्ट में कहा:

अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं   और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है।

***

पीके/केसीएसकेजे/एमपी



(Release ID: 2162638) Visitor Counter : 2