गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

परम पावन पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन 26 अप्रैल, 2025 को राजकीय शोक

Posted On: 24 APR 2025 4:50PM by PIB Delhi

परम पावन पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार 26 अप्रैल, 2025 को होगा। उस दिन राजकीय शोक मनाया जाएगा। 26 अप्रैल, 2025 को पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और आधिकारिक तौर पर मनोरंजन का कोई कार्यक्रम नहीं होगा।

भारत सरकार ने परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन पर सम्मान स्वरूप तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। 22 अप्रैल और 23 अप्रैल, 2025 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाया गया तथा अंतिम संस्कार के दिन एक दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा।

*****

एमजी/केसी/एसकेएस/एसएस



(Release ID: 2124125) Visitor Counter : 180