सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वराज धारावाहिक डीडी नेशनल पर बिन्ज वॉच मोड में प्रसारित होगा

Posted On: 08 FEB 2023 3:09PM by PIB Delhi

डीडी नेशनल 11 फरवरी 2023 से दोपहर एक बजे से शनिवार और रविवार को ‘स्वराज’ धारावाहिक का प्रसारण बिन्ज वॉच मोड में करेगा।

एपिसोड

संख्या

मुख्य पात्र/घटना/स्थान

काल

 

प्रसारण की तिथि

1 to 3

 

  • वास्को द गामा
  • विजय नगर
  • रानी अब्बक्का

 

 

  • 1498 – 24 दिसम्बर, 1524
  • 1336 – 1646
  • 1525 – 1570

 

11.02.2023

4 to 6

 

  • शिवप्पा नाइक
  • शिवाजी
  • कान्होजी आंग्रे

 

  • 1645 – 1660
  • 1674 – 3 अप्रैल 1680
  • 1689 – 1729

 

12.02.2023

7 to 9

 

  • बाजी राव
  • चिमाजी अप्पा
  • ईआईसी – फ्रेंच
  • 17 अप्रैल 1720 – 28 अप्रैल 1740
  • 1707 – 1740
  • 1664 – 1794

 

18.02.2023

10 to 12

  • ईआईसी –ब्रिटिश
  • मार्तण्ड वर्मा
  • प्लासी का युद्ध

 

  • 1600 – 1 जून 1874
  • 1706 – 7 जुलाई 1758
  • 23 जून 1757

 

19.02.2023

13 to 15

 

  • पुली थेवर
  • रानी वेलु नचियार
  • वीरपांडिया कट्टाबोमन
  • 1715 – 1767
  • 3 जनवरी 1730 - 25 दिसम्बर 1716
  • 1760 – 16 दिसम्बर 1799

 

25.02.2023

16 to 18

 

  • पजहस्सी राजा
  • सन्यासी आंदोलन
  • बख्शी जगबंधु पाइका नेतागण
  • 1774 – 30 नवम्बर 1805
  • 1770
  • मई 1817 – दिसम्बर 1818

 

26.02.2023

19 to 21

 

  • वजीर अली
  • वेलु थंपी दलवा
  • तिलका मांझी
  • 19 अप्रैल 1780 – 15 मई 1817
  • 1802 – 17 जुलाई 1835
  • 29 दिसम्बर 1856 – 13 अगस्त 1891

 

04.03.2023

22 to 24

 

  • हाथरस विद्रोह (राजा दयाराम)
  • यू तिरोत सिंह
  • सिद्धो कानो मुर्मू

 

  • 1818
  • 1802-17 जुलाई 1835
  • 1855-56

 

05.03.2023

प्रसारण का कार्यक्रम इस प्रकार है:

 ‘स्वराज - भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’, 75-एपिसोड का एक मेगा शो है, जो 15वीं शताब्दी, जब वास्को-द-गामा भारत में उतरा था, से भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। यह धारावाहिक स्वतंत्रता संग्राम के अपेक्षाकृत कम ज्ञात नायकों के जीवन और बलिदान को दर्शाने वाले भारतीय इतिहास के कई पहलुओं को चित्रित करता है।

स्वराज धारावाहिक का शुभारंभ 5 अगस्त, 2022 को केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन की उपस्थिति में किया गया था। इस धारावाहिक का प्रसारण 14 अगस्त 2022 को डीडी नेशनल पर हिंदी में और उसके बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय नेटवर्क पर नौ क्षेत्रीय भाषाओं (तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली, ओड़िया और असमिया) में शुरू हुआ। हिंदी में स्वराज धारावाहिक का हर नया एपिसोड रविवार को डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे तथा रात 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है और मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को दोपहर 1 बजे और शनिवार को रात 9 बजे दोबारा प्रसारित किया जाता है। इसका ऑडियो संस्करण शनिवार को सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है।

***

एमजी / एएम / आर / वाईबी



(Release ID: 1897361) Visitor Counter : 442