गृह मंत्रालय

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एशिया की सबसे बड़ी ‘750 मेगावॉट रीवां सौर ऊर्जा परियोजना’ राष्ट्र को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

श्री अमित शाह ने कहा यह एक दूरदर्शी और महत्वपूर्ण परियोजना है जो मोदी सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को बल प्रदान करती है

यह परियोजना 2022 तक 175 गीगावॉट नवीनीकरण ऊर्जा क्षमता हासिल करने की मोदी सरकार की कटिबद्धता को दर्शाती है- श्री अमित शाह

Posted On: 10 JUL 2020 4:16PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एशिया की सबसे बड़ी ‘750 मेगावॉट रीवां सौर ऊर्जा परियोजना राष्ट्र को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि यह एक दूरदर्शी और महत्वपूर्ण परियोजना है जो मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारतके विजन को बल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि साथ ही यह परियोजना 2022 तक 175 गीगावॉट नवीनीकरण ऊर्जा क्षमता हासिल करने की मोदी सरकार की कटिबद्धता को भी दर्शाती है।

‘750 मेगावॉट रीवां सौर ऊर्जा परियोजनाका राष्ट्र को समर्पण भविष्य में भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 30 नवंबर 2015 को पेरिस में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-21) के 21 वें अधिवेशन में अंतरराष्ट्रीय सोलर एलायंस की शुरुआत की थी।

 

***

एनडब्लू/आरके/पीके/एडी/डीडीडी 



(Release ID: 1637748) Visitor Counter : 309