प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला-फेंक स्पर्धा में भारतीय एथलीटों द्वारा पोडियम पर तीनों पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 10:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला-फेंक थ्रो स्पर्धा में भारत द्वारा पोडियम पर तीनों पदक जीतने की शानदार उपलब्धि की प्रशंसा की। उन्होंने सुमित के स्वर्ण पदक जीतने, महेंद्र गुर्जर के इस खेल आयोजन के रिकॉर्ड के साथ रजत पदक हासिल करने और संदीप संजय सरगर के इस खेल आयोजन के रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतने का विशेष उल्लेख किया।

श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय पैरा-एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी अपने प्रदर्शन का स्तर ऊंचा उठाते रहेंगे और देश को प्रेरित करते रहेंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

"एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला-फेंक स्पर्धा में भारत के लिए एक शानदार उपलब्धि - पोडियम पर तीनों पदकों की जीत!

स्वर्ण पदक जीतने पर सुमित को, इस खेल आयोजन के रिकॉर्ड के साथ रजत पदक हासिल करने पर महेंद्र गुर्जर को और इस खेल आयोजन के रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतने पर संदीप संजय सरगर को बधाई। यह भारतीय पैरा-एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है। वे आगे भी अपने प्रदर्शन का स्तर ऊंचा उठाते रहें और देश को प्रेरित करते रहें: प्रधानमंत्री @narendramodi"

********

पीके/केसी/आरटी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2327768) आगंतुक पटल : 57
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Malayalam