प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक जीतने पर प्रदीप कुमार को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2026 6:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की भाला फेंक (एफ53/54) स्पर्धा में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार रजत पदक जीतने पर प्रदीप कुमार को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि बीते वर्षों के दौरान उनकी निरंतर प्रगति स्वयं को बेहतर बनाने और हर बार अपनी क्षमताओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उनके संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि निरंतरता और उत्कृष्टता का मेल उनकी उपलब्धियों को और भी खास बनाता है। श्री मोदी ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

“निरंतरता और उत्कृष्टता का संगम सफलता को और भी निखारता है!

प्रदीप कुमार ने एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की भाला फेंक (एफ53/54) स्पर्धा में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा रजत पदक जीता है। बीते वर्षों में उनकी प्रगति, खुद को लगातार बेहतर बनाने और अपनी क्षमताओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उनके संकल्प को दर्शाता है। इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए मेरी ढेरों शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi"

*************

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2325507) आगंतुक पटल : 79
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Malayalam